अलीपुरदुआर : तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद बुधवार से डुआर्स के जंगल एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। जंगल के दरवाजे खुलते ही अलीपुरदुआर जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में रौनक लौट आई। जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान, बक्सा टाइगर रिजर्व और चिलापाता सहित विभिन्न जंगल पर्यटन केंद्रों में सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। लंबे अंतराल के बाद जंगल सफारी शुरू होने से पर्यटकों के साथ पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। हर वर्ष बरसात के मौसम में करीब तीन महीने तक जंगल बंद रहने के बाद बुधवार से नए पर्यटन सीजन की शुरुआत हुई। पहले ही दिन देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक जलदापाड़ा पहुंचे। प्रवेश द्वार और सफारी क्षेत्रों में सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ बढ़ती गई। वन विभाग के कर्मचारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने पर्यटकों का स्वागत किया। डुआर्स के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में शामिल जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान अपने एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा हाथी सफारी और जंगल सफारी के दौरान दिखाई देने वाले विभिन्न वन्यजीव पर्यट

























