स्थानीय लोगों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
सिक्किम: ग्नाथांग व्यूपॉइंट पर पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विकास स्टॉलों का उद्घाटन किया गया। 28-अपर बर्टुक की विधायक काला राई ने 21-ग्नाथांग माचोंग की विधायक पामिन लेप्चा की उपस्थिति में इन स्टॉलों का उद्घाटन किया।
जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को एचडीएफसी बैंक की परिवर्तन सीएसआर पहल के तहत वित्तीय सहायता दी गई है। सिटिजन्स फाउंडेशन ने वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से इसे लागू किया है। इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय निवासी पर्यटकों को अपने उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे। इससे स्थानीय आजीविका को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यटन आधारित व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा।

























