सिलीगुड़ी: मंगलवार दोपहर रानीपुल के पास हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला राजिना गुरुंग की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक दीपेन सुन्दास घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, दुर्घटना दोपहर को हुई। 36 वर्षीय दीपेन सुन्दास स्कूटी पर पीछे बैठी राजिना गुरुंग के साथ सिंगताम से गंगटोक की ओर जा रहे थे। रानीपुल के पास अचानक राजिना स्कूटी से सड़क पर गिर गईं और उसी दिशा में जा रहे एक वाहन की चपेट में आ गईं। उक्त वाहन को कथित तौर पर 24 वर्षीय नीरज थापा चला रहे थे।
हादसे में राजिना को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, स्कूटी चालक दीपेन सुन्दास भी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |

























