सिलीगुड़ी: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आगामी 25 से 27 सितंबर तक सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग में कंचनजंगा टूरिज्म फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, वर्ष 2001 में शुरू हुए इस पारंपरिक पर्यटन उत्सव का इस बार का संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
तीन दिवसीय इस उत्सव के माध्यम से उत्तर बंगाल की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय विरासत को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि फेस्टिवल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उत्तर बंगाल की विविध सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

























