सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल और सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिटी सेंटर, सिलीगुड़ी में आयोजित कंचनजंघा पर्यटन महोत्सव 2026 में ‘यात्री एडवेंचर’ ने भाग लिया। संस्था ने सुकेपोखरी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक गतिविधियों, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक स्टॉल लगाया।
महोत्सव के माध्यम से सुकेपोखरी को साहसिक एवं ग्रामीण पर्यटन के संभावनाशील गंतव्य के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया गया। साथ ही स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों और सेवाओं के लिए बाजार का विस्तार करने पर जोर दिया गया। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। संस्था के निदेशक पासांग छिरिंग शेर्पा ने बताया कि सुकेपोखरी की पर्यटन संभावनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ‘यात्री एडवेंचर’ लगातार प्रयासरत रहेगा।

























