सिलीगुड़ी: होमस्टे व्यवसायियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मिरिक में सहमेन्दु होमस्टे ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। संगठन में संगम प्रधान को अध्यक्ष, डी.के. गिरी को उपाध्यक्ष, संजय राई को सचिव तथा नेत्रप्रकाश राई को प्रवक्ता चुना गया है। इसके अलावा 15 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। एसोसिएशन के अनुसार, वर्तमान में मिरिक पर्यटन क्षेत्र में करीब 20 होमस्टे संचालित हैं। संगठन ने क्षेत्र के अन्य होमस्टे संचालकों से भी एसोसिएशन से जुड़कर पर्यटन व्यवसाय को और मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

























