सिलीगुड़ी: 1 अक्टूबर को कोलकाता में आयोजित ICC Hospitality & Tourism Summit 2026 में पर्यटन मंत्री शंकर घोष उपस्थित हुए । पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग के सहयोग और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन उद्योग के विकास, निवेश की संभावनाओं और भविष्य के पर्यटन अवसरों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे। उनके संबोधन और उपस्थिति से सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया।
पश्चिम बंगाल के पर्यटन क्षेत्र को और समृद्ध करने तथा देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बंगाल को अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से इस तरह के संवाद और विचार-विमर्श को महत्वपूर्ण बताया गया।

























