सिलीगुड़ी: नई दिल्ली में सिक्किम के लोकसभा सांसद डॉ. इंद्र हंग सुब्बा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर राज्य में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बढ़ते जोखिम को कम करने के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण ल्होनक झील से जुड़ी GLOF आपदा जैसी घटनाओं के मद्देनजर वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रभावी आपदा-रोधी उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया।
सांसद ने सिक्किम सरकार और ब्रह्मपुत्र बोर्ड के बीच तकनीकी साझेदारी स्थापित करने का भी अनुरोध किया, ताकि हिमनदीय झीलों की निगरानी, जोखिम आकलन और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर समन्वय विकसित किया जा सके।

























