सिलीगुड़ी: बागडोगरा एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलाया गया ‘यात्री सेवा अभियान’ शनिवार को संपन्न हो गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करना और हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनाना था।
एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों की शिकायतों, प्रतिक्रियाओं और सुझावों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही टर्मिनल भवन, शौचालयों और एयरपोर्ट के अन्य क्षेत्रों की साफ-सफाई तथा रखरखाव को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और एयरपोर्ट की सुविधाओं में सुधार करने का प्रयास किया गया।

























