सिक्किम : सिक्किम के सड़क एवं पुल मंत्री एनबी दाहाल ने बुधवार को मंगन जिले के ड्जोंगू विधानसभा क्षेत्र में फिदांग–सांगकालंग हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सड़क संपर्क और आम लोगों की आवाजाही से जुड़ी समस्याओं का आकलन किया गया। मंत्री के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा ड्जोंगू के विधायक पिंटसो नामग्याल लेप्चा, विभागीय अधिकारी, सेना के जवान, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी, सड़क एवं पुल विभाग के विभिन्न विभागाध्यक्ष और एसकेएम पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
मंत्री दाहाल ने कार्यों को समय पर पूरा करने और आम लोगों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

























