सिलीगुड़ी: मानेभंज्यांग बाजार में पर्यटन प्रोत्साहन, पर्यटक स्वागत और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। मानेभंज्यांग होमस्टे ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में लैंडरोवर एसोसिएशन, गाइड एसोसिएशन और मानेभंज्यांग डेवलपमेंट कमिटी के सहयोग से कार्यक्रम हुआ।
सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान जाने वाले पर्यटकों का पारंपरिक खादा पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजकों ने मानेभंज्यांग को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने तथा स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों और समुदाय के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। इसके बाद मानेभंज्यांग बाजार, संदकफू मार्ग और सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेशद्वार के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत पर्यटन का संदेश दिया गया।

























