सिलीगुड़ी में यातायात दबाव कम करने की पहल
सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा के परिवहन नगर में नए बस टर्मिनस के निर्माण की आधारशिला गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष और राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने संयुक्त रूप से रखी। परिवहन नगर की करीब 30 प्रतिशत जमीन पर नए बस टर्मिनस का निर्माण किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इसके शुरू होने से शहर के विभिन्न हिस्सों में बसों का दबाव कम होगा और यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। नए टर्मिनस के चालू होने के बाद सिलीगुड़ी की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में भी मदद मिलने की संभावना है।

























