सिलीगुड़ी: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सिक्किम सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं समर्थन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

























