सिलीगुड़ी: बागडोगरा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘यात्री सेवा अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से हो गई है। यह अभियान 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें स्वच्छता, विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए सहायता, प्राथमिकता सुविधाएं और व्हीलचेयर सेवा जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह पहल महत्वपूर्ण है। पिछले वित्तीय वर्ष में बागडोगरा एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या बढ़कर 36 लाख तक पहुंच गई थी। बढ़ते यात्री दबाव के बीच एयरपोर्ट पर सेवा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में यह अभियान चलाया जा रहा है।

























